तनाव का संतुलन
सुनो ...... मन में मत रखा करो ,
किसी की कडवी बातों को
भूल जाया करो ,,, कभी भी
किसी की ...... कडवी यादों को
पर... ....क्या कर पाते हो ऐसा ??????
क्या ये करना आसान है ??
शायद नहीं I
सुनों ...... मीठे पल सब याद रखे हैं न तुमने
सब संजो कर रखे हैं ????
इन्ही के सहारे जीवन चलेगा .......
नहीं तो मशीनी पुर्जा बन जाओगे I
सुनों ......अपने मन की बातें किया करो ,
सबकों हंसकर गले मिला करो
दोस्तों को अपने गम बाँट दिया करो
और ...... बदले में सुख के कुछ पल ..
चुरा लिया करो
सुनों ....... तुम जो ये ,
खुशियाँ कैद करने के चक्कर में रहती
रहती हो न........
इसने ...... लॉक कर दिया है तुम्हारी खुशियों को
इस खूफियाँ यंत्र से थोडा दूर ही रहा करो ...... और
खुशियों को दिल से मिला करो I
सुनों ...... तुम्हारे जीवन में भी ....
इतनी ही खुशियाँ है
पर.......... तुम्हारा नज़रिया बदल गया है
तुमने मान लिया है महानतम दुखी खुदको .......
नहीं तो ...... नज़र तो फैलाओ .. चारो तरफ़
तुम सा सुखी कोई नहीं ,,,,
कभी खिल खिलाकर हंसों तो सही
तुम्हारे जैसी हंसी कहीं नहीं I
Stress Management
ReplyDelete👌
ReplyDeleteAmazing
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteWell said👍
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteProud of you
ReplyDelete🙏
DeleteThank you friends
ReplyDeleteGreat 👍👍
ReplyDelete